Search

January 27, 2026 4:32 am

लेटेस्ट न्यूज़

विपत्तियों से रक्षा की कामना में मां बिपत्तारिणी की आराधना, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंहवाहिनी दुर्गा मंदिर परिसर शनिवार को आस्था, भक्ति और श्रद्धा के भावों से सराबोर रहा। यहां बंगाली समुदाय की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक आस्था के पर्व मां बिपत्तारिणी व्रत के अवसर पर माता की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं समस्त संकटों से मुक्ति की कामना की। सुबह से ही महिलाओं की टोलियां मंदिर में जुटने लगीं। व्रती महिलाओं ने उपवास रखकर 13 प्रकार के फल, फूल और मिष्ठान्न से मां को भोग अर्पित किया। मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों के बीच पुरोहित प्रल्हाद पांडा, सोमनाथ पांडा, बिष्णु पांडा व कृष्णो पांडा की अगुवाई में पूजन संपन्न हुआ। पुष्पांजलि अर्पण के साथ महिलाओं ने गहन भक्ति भाव से मां से अपने परिवार, समाज और जीवन में आने वाली विपत्तियों को दूर करने की प्रार्थना की। माना जाता है कि मां बिपत्तारिणी की पूजा संकट से मुक्ति और कल्याणकारी जीवन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। यही कारण है कि बंगाली समुदाय में इस व्रत का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल दिन भर बना रहा। महिलाओं की सादगी, संकल्प और समर्पण इस पर्व को और भी विशेष बना दिया।

img 20250628 wa00482345664913688659828
img 20250628 wa00501027366015026395101
img 20250628 wa0049741901251002404925

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर