Search

March 17, 2026 10:24 am

स्वरोजगार की राह पर बढ़े युवा, पचुवाडा नॉर्थ कोल माइंस लिमिटेड ने किया प्रमाण पत्र वितरण।

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा में पचुवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस लिमिटेड द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त 197 युवक-युवतियों को डीसी मनीष कुमार, एसपी प्रभात कुमार और डीटीओ संजय कुजूर ने प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, अमड़ापाड़ा सीओ औसफ अली खान और कंपनी के अधिकारी अनमोल सिंह उपस्थित थे।
कौशल विकास केंद्र में सितंबर 2024 से कंप्यूटर, सिलाई और ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बैच में 50 युवक-युवतियों को तीन महीने का मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में ड्राइविंग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 56 युवाओं, सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 69 युवक-युवतियों और कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 62 युवाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी 69 युवक-युवतियों को बीजीआर कोल कंपनी द्वारा सिलाई मशीन भी मुफ्त में वितरित की गई। साथ ही, कोयला कंपनी ने जिला प्रशासन को अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं से लैस एक एम्बुलेंस सौंपी, जिसका उपयोग विस्थापित और प्रभावित लोगों के लिए किया जाएगा। डीसी मनीष कुमार ने कहा कि कौशल विकास केंद्र युवाओं के स्वरोजगार और स्वाबलंबन का साधन बन गया है। प्रशिक्षण प्राप्त युवा भविष्य में इसे और व्यापक बनाकर स्वरोजगार की दिशा में नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिलाई सीखने वाले युवक-युवतियां स्कूली बच्चों, अस्पताल कर्मियों और पुलिस कर्मियों के कपड़े सिलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। एसपी प्रभात कुमार ने नव प्रशिक्षित चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की सलाह दी और कहा कि गाड़ी और खुद पर नियंत्रण रखने तथा नियमों का पालन करने वाला चालक कभी भी दुर्घटना का शिकार नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिले में पुलिस वर्दी सिलाई करने वाला कोई टेलर नहीं है, इसलिए प्रशिक्षण प्राप्त युवा पुलिस वर्दी सिलाई कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

img 20250525 wa00187824881054735614760

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर