Search

March 21, 2026 8:48 pm

टोटो चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 54/26, दिनांक 20 मार्च 2026 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टोटो चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रफीक शेख (22 वर्ष), पिता राजीबुल शेख, निवासी ग्राम बेलपोखर जानकीनगर, थाना मुफ्फसिल, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में धारा 305(a) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर