Search

February 12, 2026 1:19 pm

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस।

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र के शहर ग्राम के समीप कालू पाड़ा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अखरासोल निवासी माइकल हेंब्रम (33 वर्ष) के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता का नाम पुलिस हेंब्रम बताया जा रहा है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर