Search

May 1, 2026 2:26 am

मदनमोहनपुर पंचायत के गगनपहाड़ी में वर्तमान विधायक पर बरसे युवा नेता अफीफ अमसल।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

वर्तमान विधायक ने पाकुड़ की जनता के साथ विश्वासघात किया है, झूठे आश्वासनों का अंबार लगाकर जनभावनाओं को भड़का कर जनमत लूटने का काम किया, लेकिन जब जनता की सेवा का समय आया तो जनता के आशा आकांक्षा को दरकिनार कर अपना तिजोरी भरने का काम किया। उक्त बातें पूर्व विधायक अकिल अख्तर के सुपुत्र युवा नेता अफीफ अमसल ने मदनमोहनपुर पंचायत के गगनपहाड़ी में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान उन्होंने गगनपहाड़ी गांव के आमजनों से मिलकर उनका हाल चाल जाना एवं उन्हे संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अकिल अख्तर ने अपने कार्यकाल में रिकॉर्ड विकास का काम किया था, इस क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए 4 अस्पताल का निर्माण करवाया था, परंतु 10 वर्षों में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम इसे चालू नही करा पाए, ना ही कोई डॉक्टर नर्स की व्यवस्था कर पाए। लेकिन उन्ही अस्पताल भवनों का मरम्मती का टेंडर निकाल अपने सगे संबाधियों को टेंडर देकर करोड़ों रुपए का लूट किया। उनके राज में आमजनों का नही, केवल बिचौलिया और ठेकदारों का भला हुआ है। जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से महरूम है। मौके पर पाकुड़ सदर प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद, बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू, पंचायत अध्यक्ष मुद्दीन शेख, अलाउद्दीन शेख, पंचायत प्रभारी अमीजुद्दीन शेख, वासीकुल आलम, रकीब शेख, मो. सायेबान, सरफराज अहमद, अबुल कलाम, बिजोन शेख, सद्दाम हुसैन, जॉनी शेख, अनीश, मीडिया प्रभारी फरोग अहसान, इसराइल शेख, फेक बाबू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

img 20240920 wa00223263513019313575809

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!