Search

March 23, 2026 8:56 pm

जिला परिषद अध्यक्षा एवं पूरी टीम ने केरल के पंचायती राज एवं शैक्षणिक व्यवस्था का अध्ययन कर लौटी झारखंड।

जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम के नेतृत्व में टीम ने स्कूल, अस्पतालों का किया दौरा, केरल मॉडल को अपनाने पर मिला सुझाव।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया झारखण्ड के पंचायती राज व्यवस्था का कमान संभाल रहे पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्षा सह पाकुड़िया जिला परिषद सदस्य जुली खिष्टमणी हेंब्रम केरल के पंचायती राज व्यवस्था का शैक्षणिक भ्रमण कर जानकारी ग्रहण किया। आपको बता दे की केरल में तीन दिवसीय आवासीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए झारखण्ड के 17 जिलों के जिला परिषद अध्यक्ष केरल के लिए गए थे। पाकुड़ से जिला परिषद अध्यक्षा सह पाकुड़िया जिला परिषद सदस्य जुली खिष्टमणी हेंब्रम भी भ्रमण टीम में शामिल थी। पाकुड़ जिप अध्यक्ष ने शुक्रवार को रांची पहुंचने के उपरांत दूरभाष पर जानकारी दी कि पंचायती राज व्यवस्था केरल मॉडल है।केरल में पंचायती राज व्यवस्था काफी बेहतर है और वहाँ के जनप्रतिनिधियों को योजनाओं का क्रियान्वयन से लेकर योजना निर्माण और फंड का इस्तेमाल में तकनीकी और भौतिक रूप कोई कठिनाई नही होती है।बताया कि केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन(KILA) के जरिये 3 दिनों तक शैक्षणिक भ्रमण किया।उन्होंने बताया कि केरल भ्रमण के क्रम में वहां के तीन से चार जिला का दौरा किया गया।इसमे जिला परिषद अंतर्गत फंड,फंक्शन पंचायती राज के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला इस दौरान वहां के विद्यालय व हॉस्पिटल का भी भ्रमण कर देखा गया। जिससे इस शैक्षणिक भ्रमण से झारखण्ड के पंचायती राज व्यवस्था के तहत पाकुड़ जिले में तकनीकी रूप से केरल मॉडल का लाभ अपने इलाके में भी पहुंचा पाएंगे।

img 20250321 wa00127233847810526286195
img 20250321 wa00138824440598857085771

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर