Search

March 24, 2026 6:28 am

झारखण्ड के 17 जिलों के जिला परिषद अध्यक्ष केरल पंचायती राज मॉडल का जायजा लेने केरल रवाना

ग्राम पंचायत/जिला परिषद क्षेत्र का दौरा कर फंड, फंक्शन और फंक्शनरीज का तकनीकी का लेंगे जानकारी

कोडरमा। झारखण्ड के पंचायती राज व्यवस्था का कमान संभाल रहे,जिला परिषद अध्यक्ष केरल के पंचायती राज व्यवस्था का शैक्षणिक भ्रमण कर जानकारी ग्रहण करेंगे। केरल में तीन दिवसीय आवासीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए झारखण्ड के 17 जिलों के जिला परिषद अध्यक्ष केरल के लिए रवाना हो गए है। कोडरमा से जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव भी भ्रमण टीम में शामिल है।उन्होंने जानकारी दी कि पंचायती राज व्यवस्था का केरल मॉडल है।केरल में पंचायती राज व्यवस्था काफी बेहतर है और वहाँ के जनप्रतिनिधियों को योजनाओं का क्रियान्वयन से लेकर योजना निर्माण और फंड का इस्तेमाल में तकनीकी और भौतिक रूप कोई कठिनाई नही होती है।श्री रामधन ने बताया कि केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन(KILA) के जरिये 3 दिनों तक शैक्षणिक भ्रमण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि झारखण्ड के जनप्रतिनिधियों केरल के एक ग्राम पंचायत और जिला परिषद का दौरा भी करेंगे।इसमे जिला परिषद अंतर्गत फंड,फंक्शन और फंक्शनरीज के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।इस शैक्षणिक भ्रमण से झारखण्ड के पंचायती राज व्यवस्था के जिले में कमान संभाल रहे जिला परिषद अध्यक्ष तकनीकी रूप से केरल मॉडल का लाभ अपने इलाके में भी पहुंचा पाएंगे। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण में झारखण्ड के 17 जिला परिषद अध्यक्ष में राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदग्गा, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, कोडरमा, हज़ारीबाग, दक्षिण सिंघभूम, सरायकेला खरसावां, लातेहार, गढ़वा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ के जिला परिषद अध्यक्ष शामिल है।

img 20250318 wa00013837736772477861458
img 20250318 wa00021540711384157166871

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर