Search

December 22, 2025 12:42 am

जिप उपाध्यक्ष ने किया धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारम्भ।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): डांगापाड़ा लेम्प्स में स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ सोमवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने फीता काटकर किया। इस दौरान बीडीओ टुडू दिलीप , प्रखण्ड प्रमुख रानी सोरेन , उप प्रमुख अब्दुल गनी , मुखिया बाले हेम्ब्रम मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान कुछ निबंधित कृषकों ने केंद्र में धान की बिक्री भी किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी कृषक निबंधन करा लें व इस केंद्र में ही धान की बिक्री करे। सरकार द्वारा कृषकों को धान की उचित मूल्य दी जा रही है। जिससे कृषकों को आर्थिक लाभ होगा। वही बीडीओ ने कहा कि सरकार ने धान की प्रति क्विंटल बोनस सहित 2450 रुपये निर्धारित की गई है। जो बाजार मूल्य से काफी अधिक है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में कृषक इसका लाभ ले सकते है। इस वर्ष धान की एक मुश्त भुगतान भी की जाएगी। धान अधिप्राप्ति की लक्ष्य हासिल करना अनिवार्य है। इसको लेकर कृषकों को जागरूक करना होगा। जिससे कि उसके उपज की उचित मूल्य मिल सके। कार्यक्रम के दौरान लेम्प्स के सदस्य सचिव जितेन गोराई , पंचायत सचिव किशोर मांझी सहित काफी संख्या कृषक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर