Search

October 27, 2025 1:13 pm

ठंड का बड़ा प्रकोप, कुहासा ले बाधित की आवागमन



अमर भगत

अमड़ापाड़ा – प्रखंड क्षेत्र में कुहासा और शीतलहर से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को घने कुहासा और शीतलहर से सुबह के नौ बजे तक सड़कों पर आवाजाही नाम मात्र देखी जा रही है। जरूरतमंद लोग ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। कड़ाके की ठंड से सुबह के नौ बजने पर सुबह का आभास हो रहा है। ठंड के वजह से लोग गर्म कपड़ों में दुबके रह रहे हैं। सुबह के नौ बजे के बाद सूर्योदय हुआ तो वही जनजीवन सामान्य रहा। वहीं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ते धुंध और कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गया है। धुंध और कोहरा के कारण दुर्घटना की संभावना अधिक हो जाती है। सभी दोपहिया, चार पहिया सहित अन्य वाहन मालिक और चालकों से अनुरोध है कि विजिबिलिटी क्लियर होने पर ही वाहन चलाने का प्रयास करें। बहुत जरूरी होने पर गति सीमा के अंदर ही वाहन चलाएँ। ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि जानमाल की सुरक्षा बनी रहे। वही गोबिंदपुर साहेबगंज हाइवे पर एसआई विजय कुमार ने सभी वाहन चालक को रोककर विजिबिलिटी कम होने पर वाहन चलाने के लिए कहा।इसके साथ ही नव वर्ष की शुभकामना सभी को दिया है।

img 20230102 wa00231821568692534193193

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर