अमर भगत
अमड़ापाड़ा:- अमड़ापाड़ा बाजार स्थित पार्टी के प्रखंड कार्यालय में दिशोम गुरु वीर श्री शिबू सोरेन जी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कोर्नेलियुस मुर्मू ने श्री शिबू सोरेन जी के चित्र के सामने केक काटा और गुरुजी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस मुर्मू ने कहा कि हमारे मार्गदर्शक आदरणीय ‘बाबा’ दिशोम गुरुजी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और बधाई। वर्षों का आपका अथक संघर्ष और बलिदान, आपका आशीर्वाद हमें झारखण्ड रूपी वृक्ष की जड़ों को सशक्त करने की प्रेरणा देता रहे। सभी लोगों को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर गरीबों, जरूरतमंदो व मरीजों के बीच कंबल, फल और मिठाई का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, केंद्रीय समिति सदस्य अमित भगत, बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि भीमसेंट हेम्ब्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ता पप्पू भगत, संतोष भगत,शौकत अली, बेंजामिन मरांडी, सरोज मंडल, दीपंकर भगत, रंजीत भगत, विनोद भगत सहित अन्य उपस्थित थे।









