झारखंड की हकीकत
जयराम मंडल
उधवा। प्रखण्ड के चांदशहर पंचायत अंतर्गत पश्चिम टोला में बने नाली में इन दिनों कचरे के जमा हो जाने से जल निकासी अवरुद्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार रशीद नदाब के घर से मंगलू नदाब के दुकान तक 14 वें वित्त मद से जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया था।इस दौरान नाली में कचरे जमा हो जाने से जल निकासी नहीं हो रही है।नाली का गंदा पानी से काफी बदबू निकल रही है, तथा आसपास के वातावरण काफी खराब हो चुका है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर इसका गहरा असर पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली में काफी कचरा जमा होने के कारण जल निकासी अवरुद्ध हो गया है।साथ ही बताया कि नाली का पानी काफी बदबू कर रहा है।पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है।जिससे डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार समेत अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।आगे बताया कि बदबू से बचने के लिए फिनाइल व कई चीजों की छिड़काव किया जाता है।