Search

July 1, 2025 9:03 pm

बीस सूत्री के बैठक में प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं पर हुई चर्चा।

साहिबगंज से अहमद रजा की रिपोर्ट।

मंडरो,साहिबगंज।मंडरो प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक झामुमो बीस सूत्री अध्यक्ष सुबोध सोरेन के अध्यक्षता में बीडीओ कनक व सीओ नरेश कुमार मुंडा की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीस सूत्री सदस्य,अंचल कर्मी एवं प्रखंड कर्मियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की गयी। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं पर चर्चा किया गया।साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के‌ अधीन पंचायतों की भागीदारी में ग्राम व्यापार,कृषि के लिए सिंचाई सुविधाएं,किसानों को ग्रीन बाल श्रमिक निवारण,महिला श्रमिक कल्याण,खाद्य सुरक्षा, अंत्योदय अन्न योजना,इंदिरा आवास योजना,सभी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग निम्न आय वर्ग के लोगों को आवास,ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आच्छादित योजना, राष्ट्रीय सद्भावना योजना,उर्जा योजन,को लेकर चर्चा किया गया।साथ ही जानकारी दिया गया की पंचायत एवं नगरपालिका आयुक्त मुद्दों में से निम्न दो मर्दों का प्रबोधन भी बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत किए जाने पर विचार भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।इसको लेकर विस्तृत चर्चा भी किया गया।मौके पर बीडीओ कनक,सीओ नरेश कुमार मुंडा,एमओ रामस्वरूप पासवान,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जेम्स किस्कु,काँग्रेस कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष विमल देव भगत,रविशंकर सिंह,चंदन कुमार,प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार दास,बीपीओ सत्यप्रकाश,कनीय अभियंता योगेश कुमार मंडल,राजस्व उप निरीक्षक चतरगुन पुजहर, अर्जुन एक्का प्रभारी अंचल निरीक्षक जगदेव दास सहित कई अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर