राजकुमार भगत
पाकुड़: ठंड से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने कदम उठाया। अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया और अंचल निरीक्षक शंभू नाथ शरन ने अंचल कार्यालय, पाकुड़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। अंचलाधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस क्रम में चिन्हित पात्र लाभुकों को कंबल उपलब्ध कराए गए। कंबल पाकर लाभुकों ने खुशी जाहिर की और प्रशासन के इस कदम की सराहना की।
Related Posts
Also Read: साप्ताहिक हाट से दिनदहाड़े बाइक की चोरी।





