Search

October 14, 2026 11:07 pm

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में पाकुड़ का युवक गिरफ्तार

चांदपुर बाजार से पुलिस ने दबोचा, मोबाइल जब्त; सोशल मीडिया पोस्ट की जांच जारी

पाकुड़/शमशेरगंज। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी और तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में पश्चिम बंगाल की शमशेरगंज थाना पुलिस ने पाकुड़ निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्ताफिजुल रहमान उर्फ सदाम शेख (32) के रूप में हुई है। वह पाकुड़ थाना क्षेत्र के साकरघाट का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम आरोपी को शमशेरगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया। एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। शिकायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और तस्वीरें पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अब मोबाइल की जांच के जरिए संबंधित पोस्ट और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद बुधवार को आरोपी को जंगीपुर अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!