Search

May 10, 2026 11:32 pm

नगर पुलिस ने छापा मार लाखों रुपए की जब्त की एटीएम लॉटरी,गिरफ्तारी सुन्य?

सतनाम सिंह

पाकुड़ एक गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में नगर थाना टीम ने कल शाम को हरिनडांगा बाजार निवासी एक लाख अंसारी के घर छापा मार कर लाखों रुपए की एटीएम लॉटरी टिकट को बरामद किया है,इस छापेमारी में लाखों रुपए की एटीएम लॉटरी टिकट एक लाख अंसारी के घर से बरामद की गई,इतनी बड़ी मात्रा में एटीएम लॉटरी टिकट को पकड़ना बड़ी सफलता मानी जा रही है नगर थाना पुलिस की कुशल नेतृत्व पर। करीब करीब 15 लाख रुपए की एटीएम लॉटरी टिकट जो अवैध तरीके से संचालन करने हेतु रखी गई थी एक लाख अंसारी के घर,जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है, लेकिन एक स्वालिया निशान यह भी है की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी हुई लेकिन एटीएम लॉटरी टिकट का संचालन करने,बेचने वाला एक लाख अंसारी कैसे पुलिस के हाथों बच निकला।हालांकि पुलिस ने एक लाख के उपर मामला दर्ज किया है,लेकिन कहीं न कहीं यह एक खाना पूर्ति की कहानी को भी बयां कर रहा है,पूरे पाकुड़ जिले में कई एक लाख है जो हर दिन लाखों और महीने का करोड़ों वारे न्यारे कर रही है इस एटीएम लॉटरी टिकट के धंधे से। चेंगाडांगा, सीतापहाड़ी,सहबाजपुर,उदयनारायणपुर,जीगरहट्टी, में भी धड़ल्ले से बेची रही है एटीएम लॉटरी टिकट वो भी खुले आम चाक चौराहे पर।कल की छापेमारी में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार,महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी, एसआई ऋतु रानी, एएसआई सुशीला मार्डी, एएसआई योगेंद्र यादव और नगर थाना पुलिस बल साथ थे।

IMG 20221207 WA0010
IMG 20221207 WA0009

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!