Search

March 13, 2026 4:16 pm

अभाविप के आग्रह पर राजा मिश्रा ने रक्तदान कर बचाई बुजुर्ग की जान

राजकुमार भगत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आग्रह पर पाकुड़ नगर क्षेत्र निवासी राजा मिश्रा ने एक बुजुर्ग के लिए रक्तदान किया। ज्ञात हो कि अमड़ापाड़ा प्रखंड के सुदूर गांव जामूगड़िया निवासी मिशिल मरांडी सदर अस्पताल में इलाज़रत है। मरीज के पुत्र बड़ा मरांडी ने रक्त की आवश्यकता की सूचना अभाविप कार्यकर्ताओं को दी। समाज के लोगों से रक्तदान हेतु आग्रह करने पर राजा मिश्रा जी ने रक्तदान की इच्छा जताई एवं रक्त अधिकोष कर रक्तदान किया।

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम भगत ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा सर्वोपरि मानकर समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। वही रक्तदाता राजा मिश्रा ने बताया कि सुकून मिलता है पुण्य के काम में , फिर क्यों देरी करें रक्तदान में। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय संयोजक बम भोला उपाध्याय एवं बजरंग दल के जिला संयोजक प्रतीक तिवारी जी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर