Search

April 14, 2026 1:32 pm

होली–ईद को लेकर मुफ्फसिल थाना में शांति समिति की अहम बैठक, सौहार्द बनाए रखने पर जोर

पाकुड़। आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मुफ्फसिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अरविंद कुमार एवं मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने की।
बैठक में पुलिस निरीक्षक, मुफ्फसिल अंचल के पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों तथा मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने दोनों पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।।अंचल अधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति भंग करने वाले तत्वों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। वहीं थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

img 20260225 wa00726047627625854257232
img 20260225 wa00697623139415006241431

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!