बजरंग पंडित
हिरणपुर पाकुड़:-हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित उन्नति आजीविका संसाधन केंद्र में बुधवार को सखी मंडल से जुड़ी महिलाओ के बीच मुखिया नाईका सोरेन की अध्यक्षता में मुर्गी चूज़ा का वितरण किया गया। मुखिया नाईका सोरेन ने बताया की मुर्गी पालन रोजगार का एक अच्छा साधन है, जिसको लेकर उन्नति आजीविका संसाधन केंद्र लगातार सखी मंडल से जुड़ी महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर मुर्गी चूज़ा वितरण कर रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। कार्यक्रम में बीपीएम उज्वल रविदास ने बताया की मुर्गी पालन प्रखंड की महिलाओ के लिए कमाई का अच्छा जरिया बन गया है। महिलाए मुर्गी पालन से अच्छा कमाई कर आत्मनिर्भर बन रही है। मौके पर बीपीएम उज्ज्वल रविदास,संकर तिवारी,संजय पाल, बिआरपी ममता देवी, मानवेल किस्कू, लोकेश दास, इंद्रदेव ठाकुर, सनत मुर्मू, वार्ड सीनामुनी मुर्मू साथ में सखी मंडल की महिलाए उपस्थित रहे।
Related Posts

प्रोजेक्ट बचपन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज सह जन्मोत्सव, बच्चों संग केक काटकर बढ़ाया उत्साह




