Search

May 13, 2026 3:07 am

एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में डायन प्रथा मोब्लीचिंग एवं साइबर क्राइम के बारे में ग्रामीण महिलाओं को किया गया जागरूक।



सतनाम सिंह


पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली चौक रनडांगा गांव में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में डायन प्रथा मोब्लीचिंग एवं साइबर क्राइम के बारे में ग्रामीण महिलाओं को किया गया जागरूक । महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाने के लिए जागरूक किया गया। एसडीपीओ पाकुड़ अजीत कुमार विमल ने बताया कि आजकल साइबर अपराधी विभिन्न तरीके अपनाकर महिला सें संबंधित साइबर अपराध को अंजाम देते हैं। हमें इन अपराधों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। महिलाओं को इन अपराधों से बचकर रहना चाहिए क्योंकि वर्तमान समय हर युवा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। महिलाएं जागरूक होकर अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।इंस्पेक्टर उमाशंकर ने बताया की डायन प्रथा आधुनिक युग में लोग अभी भी डायन बोलकर जान से मारने आकर फेस आता है उसे प्रताड़ित किया जाता है स्त्री आधुनिक युग में डायन बोलकर ऐसा कुछ भी नहीं है और मोब लिंचिंग के बारे में उन्होंने बताया लोग भीड़ भाड़ कर किसी पर भी टूट पड़ते हैं और जिससे उसकी मौत हो जाती है अफवाहों पर ध्यान ना दें और ऐसी कोई भी डायन मोबलिचिंग से संबंधित घटना आसपास में हो तो पुलिस को इसकी जानकारी दें । महिलाएं सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें डालती है। परंतु साइबर अपराधी उनका गलत इस्तेमाल करके धोखाधड़ी कर सकता है। महिलाएं कोई निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर सांझा ना करें। अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लॉक रखें।फेसबुक अकाउंट पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को पब्लिक न करें। अगर किसी गलत जगह पर या ऐसी जगह पर आपको नाम दिखाई देता है जिसकी अनुमति आपने नहीं दी है, तो उसे तुरंत हटाएं और इसकी शिकायत दर्ज करवाएं । मौके पर इंस्पेक्टर उमाशंकर,मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू भारती,एसआई समेत गांव के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद थे ।

IMG 20230502 WA0013 2
IMG 20230502 WA0014 1
IMG 20230502 WA0015 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!