Search

November 6, 2026 11:09 pm

छठ पर दो दिनों तक मीट-मछली की बिक्री और कटाई पर रोक लगाने की मांग

सत्य सनातन संस्था ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा आवेदन, धार्मिक आस्था और पर्व की पवित्रता का दिया हवाला।

पाकुड़। लोक आस्था के महापर्व छठ की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने को लेकर सत्य सनातन संस्था ने नगर परिषद प्रशासन से खरना और संध्या अर्घ्य के दिन नगर क्षेत्र में मीट-मछली की बिक्री एवं कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
इस संबंध में संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ने नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल को आवेदन भेजकर 14 नवंबर को खरना और 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य के अवसर पर मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने तथा कटाई पर रोक लगाने के लिए आवश्यक आदेश जारी करने का आग्रह किया है। अजय भगत ने कहा कि छठ महापर्व करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा अत्यंत पवित्र पर्व है। ऐसे में धार्मिक भावनाओं और जनआस्था का सम्मान करते हुए नगर परिषद प्रशासन को इन दोनों दिनों में बिक्री एवं कटाई पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना चाहिए। अब संस्था की मांग पर नगर परिषद प्रशासन के निर्णय पर नजर रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!