नाली में मिट्टी भराव पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी
पाकुड़ शहर के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन के छोटी अलीगंज में पिछले कई समय से नाली की सफाई नही होने और निकासी नहीं रहने के कारण हल्का फुल्का बारिश होने से भी नाली का गंदा जल सड़को पर बह कर कचड़ा हो जाता है जिससे बदबू और लोगो को आने जाने में गंदगी का सामना करना पड़ जाता नाली में आगे मिट्टी भर देने ने से जल का अधिक जमाव हो रहा है जिससे मच्छर और बीमारी को आमंत्रण दिया जा रहा है पत्राचार के माध्यम से जनता ऐसे परेशानी से बचने हेतु विनीति कर रहे ताकि इन छोटे छोटे समस्या से निदान पा सके। साथ ही नाली का निकासी हेतु कोई ठोस कदम उठाया जाय ये सबसे बड़ा समस्य है कई बार निरीक्षण करने के बाद भी अबतक नाली निकासी नहीं हो पा रही है। आगे जा कर नाली मिट्टी भराव हो गया है। इस पर ध्यान केंद्रित किया जाना बहुत जरूरी है।











