Search

March 18, 2026 10:28 pm

कार व बाईक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़

साहेबगंजगोविंदपुर एक्सप्रेस हाइवे पर कदवा गाव के समीप शुक्रवार देर शाम को बाइक व कार की टक्कर में मुकरी के ग्राम प्रधान राया पहाड़िया(45वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सहयोग से प्रधान को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लिट्टीपाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक की अनिपस्थिति में स्वास्थ कर्मियों द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान राया पहाड़िया अपने गाँव मुकरी से मेला देखने बाइक से हाथीबथान जा रहा था।बाइक के आगे कार जा रहा था, उसे ओभर टेक करने के चलते बाइक कार से टककरा कर गिर गया और बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर सिमलोंग पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों वाहन को जब्त कर घायल राया पहाड़िया को इलाज के लिए लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर