राजकुमार भगत
पाकुड। बुधवार को स्थानीय के० के० एम० कॉलेज पाकुड़ में सी आर सी व सी एस सी का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ० शिवप्रसाद लोहरा के द्वारा फीता काटकर किया गया! इस अवसर पर महिला कॉलेज पाकुड़ की प्राचार्या डॉ० सुशीला हांसदा और सी एस सी के ज़िला मैनेजर निखिल नागबंसी, संतोसिला हेंब्रम , डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन कंसल्टेंट संजीत कुमार निराला और कॉलेज के प्रधान सहायक नीरज कुमार ,स्टाफ एस आर सी संचालक जमाल विश्वास के अलावे कालेज के शिक्षक, कर्मचारी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे! सीएससी एसआरसी के द्वारा प्रदान की वाली सर्विस के बारे में जानकारी दी गई! प्राचार्य के द्वारा बताया गया की इस स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर के कॉलेज कैंपस में खुलने से विशेषकर कॉलेज के छात्र/छात्राओं को कई प्रकार की ऑनलाइन कार्य आसानी से और रियायती दर पर हो सकेगा और साथ ही अन्य डिजिटल सेवा पोर्टल से मिलने वाली सर्विस का लाभ ले सकेंगे और साथ ही प्राचार्य के द्वारा एस आर सी सेंटर संचालक ⁴को निर्धारित दर पर कालेज के छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाएं बेहतर ढंग से प्रदान करने का निर्देश एसआरसी संचालक को देते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।





