Search

March 13, 2026 8:47 pm

कोटलपोखर में ट्रक रोककर रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज ।

ट्रक रोकने पर बड़ा था विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला।

साहिबगंज:- जिला अंतर्गत कोटलपोखर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को ट्रक रोककर रंगदारी मांगने एवं मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राजेश कुमार साह ने मामले को लेकर वरुण जयसवाल तरुण जयसवाल व गोविंदा जयसवाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि बीते 20 जून मंगलवार समय दोपहर करीब 1 बजे राजेश कुमार साह का ट्रक जे एच 16 जी 9877 लोड करने जा रहे थे तभी वरुण जयसवाल एवं उनके दोनों भाई अपने घर के बाहर खड़े होकर ट्रक को रोक दिया । ट्रक ड्राइवर ने राजेश को इसकी जानकारी दी। राजेश कुमार साहनी घटनास्थल पर पहुंच गए तो देखा कि वरुण जायसवाल अपने दोनों भाई के साथ खड़े हैं। कारण पूछने पर कहा कि प्रति वाहन दो हजार रुपए देना होगा । रंगदारी की मांग की । अगर रंगदारी नहीं दोगे तो गाड़ी चलने नहीं देंगे। हमने कहा कि हम माइनिंग चालान कटा कर अंडर लोड स्टोन चिप्स ले जाते हैं हम एक पैसा रंगदारी नहीं देंगे तभी गोविंदा जयसवाल गाली गलौज करने लगा जब तक हम कुछ समझ पाते तीनो भाई घर के अंदर से लाठी और पत्थर निकाल कर हमला कर दिया इस दौरान राजेश कुमार साह के जेब से 20 हजार रुपए छीन लिया। गले का चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। जब काफी हो हंगामा होने लगा तब अन्य वाहन मालिक भी आ गए। उन लोगों ने बीच-बचाव किया जिससे मेरी जान बच पाई। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि गोविंदा जयसवाल पूर्व में पाकुड़ जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से रंगदारी वसूलने के कारण जेल जा चुका है। मामले को लेकर कोटलपोखर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 27/23 में भादवि की धारा 341 323 504 506 384 385 379 एवं 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इधर वरुण कुमार जयसवाल ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि उनके स्टूडियो में प्रवेश कर सीसीटीवी कैमरा को लेकर विवाद बढ़ाया गया। सीसीटीवी कैमरा बंद कर मारपीट करते हुए मोबाइल व रुपए छीन लेने का आरोप लगाते हुए थाना कांड संख्या 28 /23 में भादवि की धारा 341 323 504 506 384 385 379 एवं 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर