Search

October 1, 2026 9:43 pm

नगर परिषद से रवाना हुई फाइलेरिया जागरूकता गाड़ियां, 10 से 25 फरवरी तक चलेगा एमडीए–आईडीए अभियान

पाकुड़। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर एमडीए–आईडीए 2026 अभियान की शुरुआत सोमवार को नगर परिषद परिसर से की गई। प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी और जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने संयुक्त रूप से जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों पर बैनर, पोस्टर और ऑडियो संदेश के माध्यम से शहर के सभी वार्डों में लोगों को दवा सेवन और फाइलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि अभियान 10 से 25 फरवरी तक चलेगा और सभी पात्र लोगों को दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करना होगा। प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि स्वच्छता वाहनों के जरिए रोजाना अलग-अलग इलाकों में प्रचार किया जाएगा, ताकि कोई भी परिवार अभियान से वंचित न रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!