Search

October 1, 2026 9:22 pm

नई बहुओं को परिवार नियोजन का संदेश देंगी सहियाएं, बांटी गई नई पहल किट।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांगापाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सहियाओं को नई पहल किट का वितरण किया गया , जो गांव के नई बहुओं को यह किट उपलब्ध कराना है। इस दौरान कई गांव के काफी संख्या में स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थे। बिटीटी रेखा रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत डांगापाड़ा , घाघरजानि , तोड़ाई व बड़तल्ला क्लस्टर है। जिसमे 108 स्वास्थ्य सहिया कार्य कर रहे है। इसमे सभी सहियाओं को 15 – 15 किट का वितरण किया गया। जिसमें स्टील थर्मस , घड़ी , फोटो फ्रेम , गाइड बुक आदि सामाग्री है। प्रखंड के लक्षित 914 योग्य व नई बहू को यह किट देना है। नई शादी किये हुए दम्पत्ति दो वर्षो तक बच्चा नही लेंगे। सभी सहिया किट की उपयोग को लेकर भी जानकारी देंगे। उधर सहियाओं को स्वच्छता को लेकर भी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इसको लेकर लोगो को जागरूक करें। इस अवसर पर एएनएम पोलिना किस्कु , सोनामुनि टुडू आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!