Search

November 16, 2026 10:15 pm

स्कूल गई छात्रा लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप।

13 नवंबर को विद्यालय जाने के बाद नहीं लौटी घर, पिता के आवेदन पर महेशपुर थाने में कांड दर्ज

महेशपुर/पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए महेशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता के अनुसार, उनकी पुत्री 13 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे अपने ही गांव के प्लस टू विद्यालय पढ़ने गई थी। दोपहर बाद तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर जानकारी ली, लेकिन स्कूल बंद मिला। पूछताछ में पता चला कि उस दिन दोपहर करीब एक बजे ही छुट्टी हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला।
पिता ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवक के घर जाकर पूछताछ करने पर भी परिजनों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में महेशपुर थाना कांड संख्या 190/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को छात्रा की सकुशल बरामदगी का इंतजार है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!