Search

November 16, 2026 10:05 pm

छठ की सांस्कृतिक संध्या में लुत्फल हक ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, प्रतिभाओं को किया सम्मानित।

दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन, बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना कर दिया प्रोत्साहन का संदेश

पाकुड़। बागानपाड़ा स्थित टिन बांग्ला में छठ पूजा सेवा समिति की ओर से आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाजसेवी लुत्फल हक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान लुत्फल हक ने बच्चों की ओर से प्रस्तुत छठ गीतों और मनमोहक नृत्य का आनंद लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लुत्फल हक की मौजूदगी और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन के माध्यम से छठ की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने का सराहनीय प्रयास किया गया।

IMG 20261116 WA0153
IMG 20261116 WA0152

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!