बजरंग पंडित
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरियंटेशन कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के नुकुमुद्दीन शेख ने पीएलवी के कार्य की समीक्षा की साथ ही सभी पीएलवी को कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी ताकि क्षेत्र में लोगों को कानूनी सहायता देने में पीएलवी को किसी प्रकार के परेशानी न हो साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन लेने और लोगो को कानूनी सहायता दिलाने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दी गई। नालसा की योजनाओं को को विस्तारपूर्वक बताया गया। मौके पर सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अजफार हुसैन विश्वास, पीएलवी पिंकी मंडल, मोकमाउल शेख, खुदू राजवंशी, उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत समेत अन्य मौजूद रहे।







