Search

March 13, 2026 7:46 am

जिलाध्यक्ष सीएम से मिले, पाकुड़ में शहरी जलापूर्ति योजना को शीघ्र चालू कराने की रखी मांग

सतनाम सिंह

पाकुड़: झामुमो के जिला अध्यक्ष श्याम यादव और जिला सचिव सुलेमान आज सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले. जिला सचिव और जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पाकुर से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया.कहां की वर्तमान समय में पाकुड़ में रोजगार की समस्या बनी हुई है रोजगार की खोज में मजदूरों का पलायन लगातार हो रहा है इस दिशा में काम करने की मांग रखी इसके अलावा पाकुड़ में वर्षों से लंबित पड़ी सहरी जलापूर्ति योजना को शीघ्र चालू कराने की मांग रखी. मुख्यमंत्री ने जिला अध्यक्ष की बातों को गंभीरता से सुना और उस पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दीया. सीएम से मिलने के वक्त पार्टी के वरीय नेता समद अली, अजीजुल इस्लाम सहित अन्य लोग शामिल थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर