सतनाम सिंह
रोड सेफ्टी टीम चला रही है सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
उपायुक्त पाकुड़ महोदय के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार पाकुड़ नगर थाना और पाकुड़ बस स्टैंड में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया, पुलिस थाना के कर्मियों के बीच सड़क सुरक्षा के नियमो के अनुपालन करने एवं जनता को अनुपालन कराने एवं आम जनता से पुलिस जुड़कर जिला में हो रहा है सड़क दुर्घटनाओ को रोकने मे प्रयास करने एवं पुलिस पेट्रोलीग करते समय ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित करें जो मोबाइल फ़ोन का उपयोग करते है वाहन चलाते समय, शराब पीकर वाहन न चलाने,तेज रफ्तार पर सख्ती तथा बिना हेलमेट,बिना शीट बेल्ट वाहन न चलाने एवं सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमो का अनुपालन करने को लेकर तथा यातायात नियमो के प्रति जागरूक रहने जैसे बातो को बता कर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया तथा बस स्टैंड बस के मैनेजर एवं बस मालिक को बताया गया की आप अपने सभी बसों मे लम्बी दूरी की बसों मे डबल ड्राइवर एवं डबल कंडक्टर रखने तथा बस की गति को सीमित रखने, शराब न पिने तथा बिच बिच मे अटैंडम इसका जांच करने की कही ड्राइवर शराब का सेवन तो नहीं किया है ऐसा देखने की भी हिदायत दी गई तथा बस में बैठे सभी पैसेंजर को भी सजग रहने एवं यातायात नियमों का पालन करने जैसे कई बातो का भी कॉउंसलिंग करके जागरूक किया गया और ऐसा करके सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व अपने परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों के जान को बचाया जा सकता है एवं हिट एंड रन,आपदा प्रबंधन के मिलने वाले मुआवजा एवं गुड सेमीरिटर्न्स के नियमो को भी बताया गया l जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक एवं सड़क सुरक्षा के रोड इंजीनियर एनालिस्त एवं नगर थाना और बस स्टैंड के अन्य कर्मी एवं आम जनता भी शामिल थे







