सतनाम सिंह
मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने का मिल रहा है समान अवसर
उपायुक्त ने कहा अब सभी बच्चों को मिलेगा निःशुल्क शिक्षा
निःशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में जिले के 39 कमजोर एवं अभिवंचित बच्चों का नामांकन किया जाएगा। निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए शिक्षा विभाग के कार्यालय के द्वारा नामांकन के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान कार्यालय को 61 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें स्कूटनी के दौरान 39 आवेदक वांछित अहर्ता को पूर्ण किया। अब उक्त बच्चों का नामांकन एलिट पब्लिक स्कूल पाकुड़, डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़, डीएवी पब्लिक स्कूल महेशपुर, डीपीएस पाकुड़, संत जोसेफ स्कूल पाकुड़ संत डॉन बॉस्को स्कूल पाकुड़ में निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत नामांकन किया जाना है।
उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि अब किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहना पड़ेगा, सभी को मिलेगा निःशुल्क शिक्षा। बताया कि निःशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा के 25 प्रतिशत सीट पर कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग के बच्चों का नामांकन लिया जाना है। उन्होंने कहा कि हर बच्चों को शिक्षा का अधिकार है। शिक्षा से ही अच्छे समाज का निर्माण होगा। जिले में अब एक भी बच्चे शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। निजी विद्यालयों में भी कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीट आरक्षित किया गया है। कहा कि गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए मौजूदा सत्र से मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने का समान अवसर प्रदान किया जा रहा है।
किस विद्यालय में किस बच्चे का होगा नामांकन इस प्रकार है:-
डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में कक्षा 1 में अनुष्का सोरेन, अंशिका कुमारी, स्रवंती हांसदा, ऋषभ चौरसिया, अंशिका कुमारी, दीप प्रकाश, आनवी कुमारी, प्रिया कुमारी, मो. हसन शेख, निकिता हांसदा, शिवम मिश्रा, कुमारी कशिश, निशु मुर्मू, हंसी हेंब्रम, जयश्री कुमारी, डीपीएस पाकुड़ में नर्सरी में खुशबू कुमारी चौधरी, शिवधन हांसदा, मो. सादिक अंसारी, अंसिका हांसदा, मो. हयात आलम, कक्षा एक में जेम्स अरविंद टुडू, पहल कुमारी, रेमिका हेंब्रम, रोहन टुडू, साद सरहन, संत जोसफ पाकुड़ में एलकेजी में सोनू समीर सोरेन, प्रेमशीस चौरे, अविनाश मरांडी, दृष्टी कुमारी, सानवी ऋषिता मरांडी, आर्यन मरांडी, कक्षा 1 में मार्टिन हेंब्रम, विश्वजीत सोरेन, प्रिंस कुमार मंडल, फहीम हसन, मशरूफ कबीर, मो. अयान अंसारी, एलिजाबेथ मुर्मू, जीनत परवीन शामिल है।





