धीरेन साहा
पाकुड़िया झामुमो के पूर्व विधायक व झारखंड आंदोलन के नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के पुण्यतिथि के अवसर पर पाकुड़िया झामुमो प्रखंड कार्यालय में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पुण्यतिथि मनाई गयी,जहां प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा संग झामुमो के सभी कार्यकर्ताओ ने भी बारी बारी से स्व. दुर्गा सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रखंड अघ्यक्ष ने कार्यकर्ताओ से कहा कहा की आज स्वर्गीय दुर्गा सोरेन भले ही वो आज हमारे बीच नही है,परंतु गजब की नेतृत्व क्षमता,मानव कल्याणकारी निर्णय, एवं झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को भुलाया नही जा सकता है। सपनो के अनुरूप झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने की संकल्पित सोच के लिए वे सदैव याद रखे जाएंगे।आपने अदभुत अद्वित्य क्षमता के कारण आज भी वो कार्यकर्ताओं सहित आम लोगो के दिलो में विराजित है। हालाकि उनका न होना झारखंड की राजनीति में एक बड़ी क्षति है।परंतु उनके सपने एवं दिखाए गए मार्ग पर अब झारखंड आगे बढ़ रहा है एवं मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में चौमुखी विकाश से क्षेत्र की जनता और अधिक आशान्वित है व समृद्ध झारखंड की कल्पना कर रही है। सरकार के सकारात्मक पहल की सराहना उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।
मौके पर केन्द्रीय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे,देबीलाल हाँसदाक्,सचिव मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम,देवीधन टुडू,कुबराज मरांडी,छोटू भगत,विश्वजीत दास,विश्वनाथ मुर्मू,नरेश हाँसदा,मंजुर आलम,सुऩील टुडू सहित कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।





