Search

March 17, 2026 7:54 am

टयुशन पढ़ने जा रही बच्ची पत्थर के चोट से हुई घायल

पाकुड़ गोकुलपुर से एक बच्ची घर से ट्यूशन के लिए करीब साढ़े 7 बजे लडडू बगान होते हुए राज हाई स्कूल की ओर जा रही थी ‌ बच्ची सोनाक्षी हेंब्रम टुवेलभ में पढ़ती है उसने बताया कि लडडू बागान पार कर रही थी इतने में किसी ने उसे पत्थर से मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई । घायल अवस्था में बच्ची उस व्यक्ति को पहचान नहीं पाए जिसने उसे पत्थर मारा । स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को प्राथमिक उपचार करा कर परिजनों को जानकारी दी गई । घटना के बाद बच्ची के अभिभावक डरे सहमे से हैं । उन्हें चिंता सताए जा रही है बच्ची आगे पढ़ेगी कैसे । घटना के संदर्भ में मुखिया विकास गौड़ से पुछे जाने पर उन्होंने कहा लड्डू बागान से होकर गोकुलपुर की एक बच्ची ट्यूशन के लिए सुबह जा रही थी असामाजिक तत्व बाइक से आकर बच्ची को पत्थर मार कर फरार हो गया । चोट लगने के कारण बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई । स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार कराया मुझे इसकी जानकारी मिलते ही काफी खोजबीन किया । लेकिन उस व्यक्ति का कहीं कोई पता नहीं चल पाया । मुखिया ने मीडिया के माध्यम से कहा पुलिस प्रशासन से चौकसी बरतने की बात कही, पुलिस वैसे व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई करें ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर