Search

March 10, 2026 9:12 pm

टीएमसी के जिला अध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद समीरूल इस्लाम को बुके देकर की शिष्टाचार मुलाकात

राजकुमार भगत

बीरभूम जिला अंतर्गत मुरारोई विधानसभा क्षेत्र (पं० बं०) में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद समीरुल इस्लाम के सम्मान समारोह में सांसद का भव्य स्वागत हुआ ! उक्त सम्मान समारोह में आल तृणमूल कांग्रेस के पाकुड़ जिला अध्यक्ष मो० आसराफुल शेख ने अतिथि के रूप में शिरकत की और सांसद महोदय का स्वागत किया ! शिष्टाचार मुलाकत में सांसद जी काफी संतुष्ट नजर आए और जिला अध्यक्ष से झारखंड के पाकुड़ जिला का हाल चाल जाना, पाकुड़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी के ज़िला अध्यक्ष मो० आसराफुल शेख तीन बार पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे है सांसद जी जानकर बेहद खुशी जताई और सांसद जी ने कहा अति-शीघ्र पाकुड़ विधानसभा का दौरा करूंगा और कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल के 4 विधानसभा सीट से हुआ हैं ! निश्चित रूप से पाकुड़ में पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा ! पाकुड़ जिला अध्यक्ष ने सांसद को अवगत कराया कि पाकुड़ में ठिकेदारों ने लूट खसोट मचा रखा है ! सांसद जी ने आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचारी के खिलाफ और जनहित के लिए संसद भवन में जरूर आवाज उठाऐगें


IMG 20230805 WA0012

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर