Search

September 29, 2026 12:04 pm

हाजी समद अली के आवास पर सामूहिक इफ्तार, सैकड़ों रोजेदारों ने की अमन-चैन की दुआ।

रमजान भाईचारे, सब्र और सेवा का पैगाम देता है : हाजी समद अली।

प्रशांत मंडल

पाकुड़। पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करियोडीह स्थित आवास पर हाजी समद अली की ओर से मंगलवार को सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों रोजेदार, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। इफ्तार से पूर्व सभी रोजेदारों ने पाकुड़ जिले सहित पूरे प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ मांगी। इसके बाद सभी ने एक साथ रोजा खोलकर आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी के आयोजक हाजी समद अली ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और रोजेदारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, त्याग, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने भी इस तरह के आयोजनों को समाज में सौहार्द बढ़ाने वाला बताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!