Search

September 29, 2026 12:03 pm

पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा, न्यायिक हिरासत में।

पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 42/26 के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने कांड में नामित अभियुक्त नितिन मंडल, पिता दुलाल मंडल, निवासी बहिरग्राम, थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2)/96 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!