दमदमा लैंप्स में 260 क्विंटल स्वर्णा धान है उपलब्ध: सांतानु शील
रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड अंतर्गत दमदमा पंचायत में स्थित लैम्प्स में शुक्रवार को बीज विनिमय एवं वितरण योजना अंतर्गत स्वर्ण धान प्रभेद एमटीयू 7029 का झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,सांसद प्रतिनिधी कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,उपाध्यक्ष रुहुल अमीन,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नसीम अहमद,जिप सदस्य बोदीनाथ कोड़ा ने फीता काटकर एवं 6 किसानो को धान वितरण कर शुभारंभ किया । मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतानु कुमार शील ने जानकारी देते हुए बताया की महेशपुर में सिर्फ एक दमदमा लैम्पस है और इस लैंप्स में कुल 260 क्विंटल स्वर्णा धान का बीच उपलब्ध है । इस लैम्पस से किसानों को 50% अनुदान पर 17 रुपए 80 पैसे प्रति किलो की दर से धान बीज दिया जा रहा है। जिन किसानों को बीज खरीदना हो वे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और जमीन का पर्चा साथ लाकर लैंपस पोस्ट से ऑनलाइन बीज खरीद सकते हैं। इस बार ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम निबंधन करके बीज बेचा जा रहा है। इसके लिए मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होने के बाद किसानों का ऑनलाइन फोटो लिया जाता है। ओटीपी आने के बाद बीज दिया जाता है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने कहा कि किसानों को सही समय पर बीज मिले, इसके लिए विभाग ने इसबार काफी सक्रियता दिखाई और किसानों ने धान बीज पाकर प्रशंसा भी जाहिर कर रहे है ।इस मौके पर प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नोरिक रविदास, सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील,अभिजीत कुमार शील,पंचायत मुखिया अनिल कोड़ा ,पंचायत समिति अजाहरूल शेख समेत अन्य उपस्थित थे।







