Search

May 11, 2026 4:58 am

दो पक्षों की आपसी विवाद और मारपीट को लेकर मामला थाना पहुंचा

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर -ग्वालपाड़ा में बीते 27 मई को दो पक्षों में हुए विवाद में मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन के आधार पर स्थानीय थाने में दो अलग-अलग मामला दर्ज की गई है. प्रथम पक्ष के वादी मधुपुर- ग्वालपाड़ा निवासी अमरनाथ यादव ने अपने ही गांव के विकास यादव, श्याम लाल यादव राम सुचित यादव और प्रमोद यादव के खिलाफ एकमत होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने तथा जेब से रुपया ले लेने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष मधुपुर गांव निवासी विकेश कुमार यादव ने जान से मारने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। वे अपने ही गांव के अमरनाथ यादव, रामाशंकर यादव, मुन्ना यादव, बुद्धि नाथ यादव, प्रदीप यादव, गौतम यादव, अशोक यादव, धर्मपाल यादव, गोपाल यादव, सुखदेव यादव, अजय यादव के खिलाफ एकमत होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने वह जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ महेशपुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!