रिपोर्ट – बजरंग पंडित पाकुड़।
महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बिगत 28 मई को मवेशी चरा रही एक 9 वर्षिय बच्ची को गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा तिल के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की की मां ने महेशपुर थाना में लिखित शिकायत कर अधेड व्यक्ति कुशल भुईमाली के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज करवाया है। थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि लड़की खेत में मवेशी चरा रही थी इसी दौरान मुंह में कपड़ा बांध कर वारदात को अंजाम दिया गया। वही इस मामले को लेकर पुलिस ने बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी कुशल भुईमाली को गिरफ्तार कर पाकुड़ जेल भेज दिया गया।
Related Posts
Also Read: पच्चीस लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार।





