Search

March 20, 2026 6:54 pm

परकोलेसन टैंक का नारियल फोड़ कर किया शिलन्यास

मृत्युंजय कुमार

पाकुड़िया संवाददाता पाकुडिया प्रखंड के बासेतकुंडी पंचायत अंतर्गत धवाड़गाल गांव में जोगेश्वर मरांडी के जमीन पर परकोलेसन टैंक का झामुमो प्रखंड सह बीससुत्री अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,सचिव सह बीससुत्री सदस्य मईनुद्दीन अंसारी,प्रखंड उपाध्यक्ष सह बीससुत्री सदस्य अशोक भगत, स्थानीय मुखिया बसंती हाँसदा,ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर शिलन्यास किया । वही प्रखंड अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,भूमि संरक्षण विभाग आमडापाड़ा के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में जलनिधि योजना अंतर्गत योजना की स्वीकृति किया गया है । इस योजना का निर्माण होने से आसपास के ग्रामीणों को पानी की समस्याओं से निजात मिलेगा साथ ही सिंचाई समेत अन्य काम के लिए बेहतर साबित हो सकता है ।मौके पर महेन्द्र टुडू,कुबराज मरांडी,रेफाईल मुर्मू,मोहनलाल टुडू,समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

img 20230122 wa00393430412695006960229
img 20230122 wa00413683960678741268824

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर