Search

May 11, 2026 5:53 am

पाकुड़िया प्रखंड के लागडुम में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत लागडुम पंचायत में जिला प्रशासन के निर्देश पर रात्रि चौपाल का आयोजन गुरुवार रात्रि को किया गया । रात्रि चौपाल कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकुल राज , डीआरडीओ प्रमोद दास, बीडीओ मनोज कुमार , सीओ किरण डांग,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, बीपीओ जगदीश पंडित , प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी , पंचायत की मुखिया ,पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य गण्यमान्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । रात्रि चौपाल कार्यक्रम में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आपूर्ति सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही इसका लाभ उठाने हेतु कहा गया । स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को कालाजार हेतु कैंप लगाकर जागरूक किया गया और बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य संबंधित अन्यान्य जरूरी सलाह दी गई तथा इससे संबंधित स्टाल भी लगाया गया ।रात्रि चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों की शिकायत एवं डिमांड को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा त्वरित सुनवाई की गई । मौके पर बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर अगाथा हांसदा , डॉ गंगा शंकर साह , जोगेश कुमार , नकुल पाल , प्रभात दास एवं पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे ।

IMG 20230602 WA0033
IMG 20230602 WA0034 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!