लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल
गुरुवार को प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक एस.एम.ओ ( डब्ल्यू एच ओ ) डॉक्टर शिरीष डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर एस. एम. ओ. एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार टुडू द्वारा बताया गया कि मीजल्स रूबेला एक गम्भीर बीमारी है इसे टीके से रोका जा सकता है यह एक फ़ैलने वाला वायरस संक्रमण है जो सबसे ज़्यादा अपने खास लाल चकत्तों से जाना जाता है। यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के लार या बलगम से सीधे संपर्क, या खांसने या छींकने से हवा के माध्यम से बिखरी बूंदों से फैल सकती है। इस लिए लिट्टीपाड़ा प्रखंड में नौ माह से पंद्रह साल के सभी बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित कराने के लिए सभी उपस्थित विभागों के अधिकारियों से अनुरोध किया साथ ही बताया कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड में मीजल्स रूबेला टीकाकरण हेतू 40530 लक्षित बच्चों में से अबतक 34914 बच्चों को टीकाकरण किया गया है वहीं विद्यालयों में 19760 लक्षित छात्र छात्राओं में से अबतक 16856 को टीकाकरण किया गया है जो कि कुल मिलाकर लगभग 15 प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित करना शेष रह गया है उन बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए सभी उपस्थित विभागों के अधिकारियों से सहयोग करने के लिए अनुरोध किया गया वहीं चिन्हित सभी विद्यालयों, आँगनबाड़ी केंद्र, चर्च, मदरसा सहित प्राइवेट विद्यालयों एवं मुख्य चिन्हित स्थलों पर प्रचार प्रसार करते हुए कैम्प के लगाकर शेष बच्चों को टीकाकरण करने के लिए कहा गया। वहीं कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा बताया गया कि कालाजार के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सक्रिय कालाजार खोज अभियान के तहत गाँव में कोई भी दो सप्ताह से अधिक दिनों से बुखार वाले रोगी की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को पुर्ण पते के साथ जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रकाश मंडल, विद्यानंद मुर्मू, बीपीआरओ के. सी. दास, सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।









