Search

May 11, 2026 3:56 am

भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल की अध्यक्षता की बैठक की गई

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड के असकंधा गांव में शुक्रवार को भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता करुणा मंडल के अध्यक्षता में एक बैठक की गई. बैठक में महेशपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुफल मरांडी, एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, भाजपा जिला महामंत्री शीला रानी हेम्ब्रम, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत, अमित अग्रवाल, रतन प्रसाद साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय भंडारी, जिला मंत्री नरेन साह, भेंटाटोला मुखिया राजू मुर्मू, सुसेन मंडल, संतोष मंडल, गणेश मंडल विश्वजीत मंडल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता इस महा जनसंपर्क अभियान में उपस्थित थे. कार्यक्रम में महा जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा कर जोर दिया गया. उक्त कार्यक्रम में असकंधा पंचायत के बोरियो, नीरबांध, भागाबांध, जोरडिहा‌ गांव सहित अन्य आसपास के गांवों के लोगों ने अन्य पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. सभी कार्यकर्ताओं को सभी उपस्थित नेताओं ने माला पहनाकर बारी -बारी से सम्मानित किया. एवं वही नेता दुर्गा मरांडी ने कहा कि हमारे भारतीय जनता पार्टी के मोदी सरकार का 9 साल कार्य पूरा हो रहा है। जिसको लेकर पीएम मोदी के महत्वाकांक्षी योजना के बारे में घर -घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया और पीएम के महत्वकांक्षी योजना के बारे में लोगों को बताया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!