Search

May 11, 2026 4:32 pm

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु पाकुड़ जिले के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर कुसमा फाटक में नेशनल क्वालिटी एसुरेंस स्टेंडर्ड एन क्यू ए एस सर्टिफिकेशन हेतु आवेदन किया गया था जिसकी जांच एनएचएसआरसी के निर्देश पर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्ड का एसेसर टीम डॉ राजीव कुमार, बिहार और डॉक्टर सुमन देव चक्रवर्ती, मिदनापुर पश्चिमी बंगाल द्वारा किया गया। जिले में कुल 09 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैण्डर्ड सर्टिफिकेशन किया जाना है। जिसकी तैयारी सिविल सर्जन डॉ मंटु कुमार टेकरीवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और जिला गुणवत्ता परामर्शी मो मोइनुद्दीन शेख के निर्देशन और निगरानी में किया जा रहा है। सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के उपस्थिति में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की गुणवत्ता पूर्ण सेवाओं को प्रदान करने हेतु व्यवस्था की जा रही है। अभी तक कुल 08 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का नेशनल एसेसर टीम के द्वारा असेसमेंट किया जा चुका है और आगे भी असेसमेंट की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!