रानीश्वर(दुमका):भारत सेवाश्रम संघ दुमका शाखा के पाथरा स्थित आश्रम में आश्रम के प्रतिष्ठाता युगाचार्य स्वामी प्रणवानंद महाराज के128वीं जन्म जयंती एवं आश्रम के 17 वी वार्षिक महोत्सव शुरू हुई स्वामी नित्यव्रता नंद महाराज एवं स्वामी अर्णवा नंद महाराज ने मंगल आरती एवं गीता पाठ कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किये। आश्रम परिसर में भगवा झंडोत्तोलन कर शोभायात्रा निकाल कर पाथरा रानीश्वर एवं रघुनाथपुर का गाजा बाजा के साथ नगर परिक्रमा किया देर शाम आश्रम में आवासीय विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है।तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन जन्म दुःखिनी विष्णु प्रिया एवं अंतिम दिन सोमवार आमार सिंदूर एर दिबबी बांग्ला जात्रा मंचन का आयोजन होना है।








