Search

May 11, 2026 11:40 am

मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत् पीड़ित जरूरतमंद को लाभ दिलाने हेतु दिया गया जोर ।

संजीत मुखर्जी

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में पाकुड़ जिले के कई प्रखंडों में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम पाकुड़ प्रखंड परिसर स्थित विधिक सहायता केंद्र पाकुड़, के साथ आस पास के क्षेत्रों , जिला के महेशपुर प्रखंड के खारूटोला , जोगमाझीटोला समेत कई इलाकों सहित डालसा के मध्यस्थता केंद्र में आयोजित कर लोगों को मध्यस्ता के विशेषता और लाभ के बारे में कानूनी जानकारी दी गई । टेली लॉ के अधिवक्ता द्वारा बताया गया की मन का मिलन ही विवादो का हल है वहीं कमला राय गांगुली ने इस कार्यक्रम के विशेषता पर जिक्र करते हुए कहा कि लंबित वादों को पूरी तरह से समाप्त करने का एक अनूठी पहल है मध्यस्ता को चुने और समय पैसे के साथ समाज को न्याय के प्रति जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में विवादो का निपटान कराएं। निः शुल्क परामर्श सेवाएं , एवम् सुझाव का लाभ लें। साथ ही कई लोगो को जागरूक पर्ची बांटी गई। मौके टेली लॉ के अधिवक्ता अल्बीना मुर्मू, पीएलवी कमला राय गांगुली, चंदन रविदास,पिंकी मंडल, ज्योति कुमारी, चंद्र शेखर घोष, नीरज कुमार राउत समेत संबंधित सभी क्षेत्रों के ग्रामीण उपस्थित रहें।

IMG 20230530 WA0034
IMG 20230530 WA0032
IMG 20230530 WA0030
IMG 20230530 WA0031
IMG 20230530 WA0033 2

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!