सतनाम सिंह
महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने साप्ताहिक चौकीदारी परेड का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने चौकीदारों को निर्देश दिया कि वे लोग अपने- अपने क्षेत्रों के लाल वारंटी फरार वारंटी एवं अपराधियों को चिह्नित कर बताएं। चौकीदारों को अधिकारियों ने अपने कार्य में किसी तरह की कोताही ना बरतने व समय से अपना काम सही ढंग से निपटाने का निर्देश दिया.।







