रिपोर्ट– धीरेन साहा
Also Read: सरकारी सड़क पर कब्जे का आरोप, पक्की दीवार निर्माण रोकने की मांग लेकर ग्रामीण पहुंचे सीओ ऑफिस।
महेशपुर पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार देर शाम किरता गांव के समीप अवैध लकड़ी लदा एक भूटभुटिया वाहन को जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार किरता गांव के समीप टीम को देखते ही अवैध लकड़ी ले जा रहे भूटभूटिया वाहन चालक भूटभूटिया को छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। भूटभूटिया में लदे अवैध आठ बोटा लकड़ी को जब्त कर वन विभाग कार्यालय महेशपुर परिसर में रखा गया है।





