Search

March 13, 2026 12:51 am

मासिक अपराध गोष्ठी की हुई समीक्षात्मक बैठक, लिए गए अहम निर्णय

सतनाम सिंह

किसी भी सूरत पर अवैध बालू कोयला का भंडारण ना हो ,चोरी डकैती पर लगाए पूर्णविराम : एसपी

पाकुड़। सोमवार को पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन की अध्यक्षता में जिला मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में माह जून -2023 में किये गए कार्यो की समीक्षा के उपरांत सभी थाना,ओपी प्रभारी को निर्देश दिया गया कि थाना में लंबित कांडो का माह में प्रतिवेदित काण्ड के अपेक्षा 2.5 गुणा अधिक कांडो का निष्पादन करे।2019 से 2021 तक के लंबित कांडो के निष्पादन हेतु संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ससमय पर्यवेक्षण रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया । इसके अलावे परिवाद पत्र, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन एवं आर.टी.आई का स समय निष्पादन करने तथा ,लूट, डकैती ,चोरी,गृहभेदन,हत्या जैसे महत्वपूर्ण घटनाओं पर रोक लगाने व उधभेदन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। कहा गया की किसी भी सूरत मे अवैध कोयला/पत्थर/बालु के परिवहन/भंडारण नहीं होना चाहिए। थाना में आने वाले शिकायतकर्ता आदर्श व्यवहार करें तथा, निष्पादित कांडो को ससमय चार्जशीट समर्पित करे। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी ओपी प्रभारी उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

IMG 20230710 WA0012
IMG 20230710 WA0011 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर